.jpg&w=256&q=75)
Mantra of The Day
"Om Hreem Shreem Lakshmyai Namah"

Drishya Siddhant based Panchang
Aarti Baal Krishna Ki Jai
आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ॥ श्री यशोदा का परम दुलारा, बाबा के अँखियन का तारा । गोपियन के प्राणन से प्यारा, इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै ॥ बलदाऊ के छोटे भैया, कनुआ कहि कहि बोले मैया । परम मुदित मन लेत बलैया, अपना सरबस इनको दीजै ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै ॥ श्री राधावर कृष्ण कन्हैया, ब्रज जन को नवनीत खवैया । देखत ही मन लेत चुरैया, यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै ॥ तोतली बोलन मधुर सुहावै, सखन संग खेलत सुख पावै । सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे, अब इनको अपना करि लीजै ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
